Bollywood’s Most Famous Father Daughter Duo.. बॉलीवुड के फेमस बाप-बेटी की जोड़ी

बॉलीवुड के बाप–बेटी की जोड़ी भी इंडस्ट्री में काफी हिट है। कहीं बाप हिट है तो बेटी फ्लॉप और कहीं बेटी हिट है तो बाप फ्लॉप है और कहीं कहीं तो दोनों की जोड़ी सुपरहिट है। आज के ब्लॉग में हम जानेंगे टॉप 10 बॉलीवुड के फेमस बाप-बेटी की जोड़ी के बारे में…

1] Shraddha Kapoor & Shakti Kapoor

शक्ति कपूर अपने जमाने में कॉमेडी और विलेन के रोल के लिए जाने जाते थे। शक्ति कपूर 3 दशकों तक इंडस्ट्री में रहे और उन्हों ने 600 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। 1994 में आई फिल्म राजा बाबू में गोविंदा के साथ काम करते हुए उन्हों ने बहुत अच्छा कॉमिक रोल निभाया। राजा बाबू में शक्ति कपूर नंदू सब का बंधु नाम से बहुत हिट हुए और आज भी उन्हें इसी नाम से पुकारा जाता है।

और वहीं श्रद्धा कपूर की बात करे तो फिलहाल के वक्त में वो टॉप एक्ट्रेस में शुमार की जाती है। श्रद्धा कपूर ने अभी तक कम से कम 24 फिल्मों में काम किया है और ज़्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही हैं। आशिकी 2 से श्रद्धा ने अपने करियर की शुरुआत की थी। वो एक फिल्म के लिए कम से कम 7 से 15 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। श्रद्धा कपूर अपने नटखट अंदाज और दरियादिली के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में वो chandu champion में दिखाई दी थीं अब वो Stree 2 में नज़र आएंगी।

2] Anil Kapoor & Sonam Kapoor

भला अनिल कपूर को कौन नहीं जानता। 67 की उम्र में भी अनिल कपूर एकदम यंग और फिट नज़र आते हैं। अनिल कपूर को बॉलीवुड इंडस्ट्री में 40 से ज़्यादा साल हो गए हैं और उन्हों ने 100 से ज़्यादा फ़िल्मों में अभिनय किया है। अनिल कपूर 1987 में आई फिल्म Mr.India के लिए जाने जाते हैं। अनिल कपूर के 3 बच्चे भी हैं। सोनम कपूर, हर्षवर्धन कपूर और रिया कपूर।

अनिल कपूर की बड़ी बेटी सोनम कपूर भी बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हैं। सोनम कपूर का जन्म 1985 में हुआ।सोनम कपूर ने 23 से ज़्यादा फ़िल्मों में काम किया है। जिसमें नीरजा और प्रेम रत्न धन पायो भाग मिल्खा भाग जैसे हिट फिल्में हैं। सोनम कपूर ने 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी कर ली थी। इनका एक बेटा भी है जिसका नाम वायु है।

3] Suneil Shetty & Athiya Shetty

सुनील शेट्टी बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं। अपने 30 साल के लंबे करियर मे सुनील शेट्टी 100 से ज़्यादा फ़िल्मों में काम कर चुके हैं और वो एक टेलीविज़न पर्सनेलिटी भी हैं।मोहरा,बॉर्डर और हेरा फेरी जैसे सुपरहिट फिल्मों में सुनील शेट्टी ने काम किया है। सुनील शेट्टी के 2 बच्चे हैं बेटा अहान शेट्टी और अथिया शेट्टी।

हीरो फिल्म से अपने एक्टिंग करियर के शुरुआत करने वाली अथिया शेट्टी ने बहुत कम फिल्मों में अभिनय किया। 2023 में अथिया शेट्टी ने क्रिकेटर के एल राहुल से शादी कर ली थी।

4] Saif Ali Khan & Sara Ali Khan

सैफ अली खान ने 68 से ज़्यादा फ़िल्मों में काम किया है जिसमें हम साथ साथ हैं,ओमकारा और कल हो ना हो जैसे शानदार फिल्में शामिल हैं।सैफ अली खान के 4 बच्चे हैं। सारा अली खान और इब्राहिम अली खान जो कि अमृता राव से हैं जो सैफ अली खान की पहली पत्नी हैं। तैमूर अली खान और जेह अली खान जो के उनकी दूसरी पत्नी करीना कपूर खान से हैं।

5] Ananya Pandey & Chunkey Pandey

चंकी पांडेय अपने कॉमिक रोल के लिए जाने जाते हैं। 2010 में आई फिल्म हाउसफुल में आखरी पास्ता नाम से मशहूर चंकी पांडेय ने अपने करियर में 100 से ज़्यादा फ़िल्मों में काम किया है। चंकी पांडेय के दो बेटियां हैं। अनन्या पांडेय और रायसा पांडेय।

अनन्या पांडेय ने अपने करियर की शुरुआत 2019 में आई फिल्म Student of the year 2 से की थी। अनन्या ने अभी तक 10 से ज़्यादा फ़िल्मों में काम किया है। अनन्या पांडेय आने वाली फिल्म Bad newz में दिखाई देने वाली हैं

6] Jahnvi Kapoor & Boney Kapoor

बोनी कपूर एक मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर हैं। बोनी कपूर ने Mr.India,Judaai और Wanted जैसे शानदार फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। बोनी कपूर ने दो शादियां की थी। बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी कपूर थी जिनसे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं। और बोनी कपूर की दूसरी पत्नी जो कि श्रीदेवी थी उनकी दो बेटियां हैं, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर…

जाह्नवी कपूर श्रीदेवी की बड़ी बेटी हैं।जाह्नवी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत धड़क फिल्म से की थी। जो कि 2018 में रिलीज़ हुई थी। जाह्नवी कपूर ने अभी तक 21 फिल्मों में काम किया है। जाह्नवी कपूर देवारा पार्ट 1 में नज़र आएंगी।

7] Jackie Shroff & Krishna Shroff

जैकी श्रॉफ ने अपने 40 साल लंबे करियर में 250 से ज़्यादा फ़िल्मों में काम किया है और उन्हों ने 13 अलग अलग भाषाओं के फिल्मों में काम किया है जिसमें हिंदी,तमिल,तेलुगु,मलयलम, कन्नड़,मराठी,कोंकणी, ओड़िया,पंजाबी,बंगाली,भोजपुरी,गुजराती और इंग्लिश लैंग्वेजेस शामिल हैं। जैकी श्रॉफ ने अपने करियर की शुरुआत ब्लॉकबस्टर फिल्म हीरो से की थी। जैकी दादा के दो बच्चे हैं। बेटा टाइगर श्रॉफ और बेटी कृष्णा श्रॉफ…

कृष्णा श्रॉफ ने अभी तक तो फिल्मों में काम नहीं किया है लेकिन वो एक डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर,टेलीविजन पर्सनेलिटी और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं।

8] Aliya Bhatt & Mahesh Bhatt

भला आलिया भट्ट को कौन नहीं जानता। 2012 में आई फिल्म Student Of The Year से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली आलिया भट्ट ने अभी तक 30 से ज़्यादा फ़िल्मों में काम किया है और ज़्यादा तर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही हैं। आलिया भट्ट की फैन फॉलोइंग बहुत ज़्यादा है जिसके कारण इनकी ज़्यादा तर फिल्में हिट होती हैं। आलिया भट्ट सोनी राजदान और इंडियन फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट की बेटी हैं। 2022 में आलिया ने रणबीर कपूर से शादी की थी। उनकी एक बेटी भी हैं जिसका नाम राहा कपूर है।

महेश भट्ट इंडिया के टॉप फिल्म डायरेक्टर्स में शुमार होते हैं।महेश भट्ट ने इंडियन सिनेमा के कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को डायरेक्ट किया है। जिसमें सड़क से लेकर आशिकी तक और बहुत सारे हिट फिल्में मौजूद हैं। महेश भट्ट और सोनी राजदान के 4 बच्चे हैं। पूजा भट्ट,आलिया भट्ट,राहुल भट्ट और शाहीन भट्ट….

9] Shatrughan Sinha & Sonakshi Sinha

शत्रुघ्न सिन्हा ने 44 से ज़्यादा फ़िल्मों में काम किया है जिसमें नसीब,दोस्ताना और जानी दुश्मन जैसे सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। शत्रुघ्न सिन्हा फिलहाल All India Trinamool Congress पार्टी से जुड़े हुए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा 2009 से 2019 तक लोक सभा के मेंबर रह चुके हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के 3 बच्चे हैं। लव सिन्हा, कुश सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा…

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने 2010 में आई फिल्म दबंग से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी जिस में सोनाक्षी सलमान खान के साथ नज़र आई थीं। सोनाक्षी ने अब तक 34 से ज़्यादा फ़िल्मों में काम किया है। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने ज़हीर इकबाल से शादी की है।

10] Shahrukh Khan & Suhana Khan

बॉलीवुड के किंग खान मिस्टर शाहरुख खान को कौन नहीं जानता। शाहरुख खान ने अभी तक 100 से ज़्यादा फ़िल्मों में काम किया है जिसमें से 14 बार उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड्स मिले हैं। शाहरुख खान की लेटेस्ट फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ रुपए कमाए थे। दीवाना फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले शाहरुख खान अपनी दरियादिली और अच्छी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। शाहरुख खान ने 1991 में गौरी से शादी की थी।शाहरुख खान IPL Team KKR के मालिक भी हैं। शाहरुख के 3 बच्चे हैं। बेटा आर्यन खान बेटी सुहाना खान और छोटा बेटा अबराम खान…

सुहाना खान शाहरुख और गौरी की दूसरे नंबर वाली बेटी हैं। सुहाना खान ने अपने डेब्यू फिल्म The Archies से अपने करियर की शुरुआत की थी। अपने आने वाली फिल्म में सुहाना खान अपने पापा शाहरुख खान के साथ काम करते हुए दिखाई देने वाली हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *